दिवाली पर मिठाई लेकर दुकानदारों को गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने नहीं दिए पैसे, एसएसपी ने लिया एक्शन

गाजियाबाद। थानेदारों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एक बार फिर गाजियाबाद पुलिस चर्चाओं में है। इस बार गाजियाबाद पुलिस पर मुफ्तखोरी का आरोप लगा है। दरअसल, एसोसिएशन ऑफ फूड ऑपरेटर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों पर संगीन आरोप लगाये हैं। पत्र में अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस पर रेस्तरां और स्वीट शॉप से बिना रुपए दिए या भारी डिस्काउंट पर सामान लेने के आरोप लगाए हैं।

दिवाली से पहले बुलाया था थाने

दिवाली से पहले बुलाया था थाने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसोसिएशन ऑफ फूड ऑपरेटर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दिवाली के समय अलग-अलग इलाकों के बड़े व्यापारियों को थानों में बुलाकर उनके साथ बैठक की। बैठक में होटल मालिकों को हिदायत दी कि दिवाली के दौरान अवैध पार्किंग या अतिक्रमण होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चौकियों पर मिठाई और गिफ्ट्स पहुंचाने के लिए कहा

चौकियों पर मिठाई और गिफ्ट्स पहुंचाने के लिए कहा

अनिल कुमार ने कहा कि इसके बाद दिवाली के वक्त थानों और चौकियों को मिठाई और गिफ्ट्स पहुंचाने को कहा गया। मजबूरन हमें मिठाइयां व सामान पहुंचाने पड़े। हालांकि शुरू में पुलिस अधिकारियों ने इस बिल के भुगतान की बात कही थी, लेकिन बाद में वो अतिक्रमण पर कार्रवाई की धमकी देकर पैसे देने की बात से मुकर गए। होटल मालिकों के मुताबिक, इसके बाद कुछ पुलिस वाले अपने परिवार और दोस्तों के साथ लंच और डिनर के लिए उनके होटलों में आए, लेकिन उन्होंने खाने का बिल तक नहीं दिया।

 क्या कहा एसएसपी सुधीर कुमार ने

क्या कहा एसएसपी सुधीर कुमार ने

वहीं, इस मामले में गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह एसोसिएशन ऑफ फूड ऑपरेटर का पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष को मिलने के लिए कहा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो पुलिसवाला इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष से ये भी कहा है कि अगर किसी प्रकार का पुलिस का कोई बिल पेडिंग है तो वह बिल लेकर ऑफिस आएं, उसका भी भुगतान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+