Ghaziabad: सरेआम लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा वो

Ghaziabad Latest Update News In Hindi, गाजियाबाद। दिल दहला देने और रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खौफनाक वारदात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से सामने आई है। यहां लोनी थाना क्षेत्र में सरेआम लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान शख्स आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। वहां मौजूद लोग मूक बधिर होकर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन बदमाशों को रोकने और पुलिस को फोन करने की हिम्मत तक कोई नहीं जुटा पाया। हालांकि, लोग बस वहां खड़े होकर घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे।

Recommended Video

    UP: Iron की Rod से पीट-पीटकर युवक की Death, Video बनाते रहे लोग, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    Police arrested both the accused for beaten to death a man in Loni

    क्या है पूरा मामला

    वारदात गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अजय शर्मा (21) सोमवार को रोज की तरह अपने काम पर जाने के लिए एक ऑटो में बैठा था। दोपहर करीब 12 बजे एक किमी की दूरी पर पहुंचते ही रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी गोविंद और उसके एक दोस्त ने अजय का ऑटो रोककर उसे ऑटो से बाहर निकाल लिया। इससे पहले कि अजय स्थिति को भांप पाता, दोनों आरोपियों ने उसपर एक के बाद एक लोहे की रॉड और सरिए से वार करना शुरू कर दिया। हमले का सिससिला करीब 10 मिनट तक चलता रहा। 10 मिनट तक दोनों आरोपी अजय को लहूलुहान करते रहे।

    घटना का वीडियो हो गया था वायरल

    इस दौरान अजय वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाशों के खौफ के चलते किसी ने भी अजय को बचाने या पुलिस को फोन करने की भी हिम्मत नहीं। हालांकि, इस दौरान लोग बस वीडियो बनाते रहे। दोनों अजय को तब तक पीटते रहे जब तक की वो बेसुध और लहूलुहान नहीं हो गया। इसके बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर अजय के परिजन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से अजय को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। वहीं, अब वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें ये पूरी वारदात देखकर किसी की भी रुह कांप जाए।

    दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान गोविंद के तौर पर हुई है, जो एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है। लोनी सीओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गोविंद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अजय पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में अजय की मौत हो गई। इस संबंध में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी गोविंद समेत दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+