Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाजियाबाद: पुलिस-मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी मेहरबान, दो पुलिसकर्मीं भी घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। गुरूवार को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट व गाजियाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मेहरबान मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो हुए हैं, जिनकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

one lakh reward gangster shot killed in police encounter

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों से नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। एसएसपी गाजियाबाद ने मीडिय को जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में तीन बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हों पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों बदमाश गोयल अपार्टमेंट में घुस गए। बताया कि तीनों बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किए गए फायर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मेहरबान को गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस अस्पतला लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बदमाश की पहचान मेहरबान के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में हुई 65 लाख रुपये की लूट के मुकदमे का वांछित चल रहा था। पुलिस की मानें तो मेहरबान पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि मृतक बदमाश पर हत्या और लूट के लगभग 30 मुकदमें दर्ज है। मुठभेड़ में एसटीफ के दो जवान भी घायल हो हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+