गाजियाबादः एक कत्ल से 5 हत्याओं की सुलझी गुत्थी, अपने ही घर के 5 लोगों को 20 साल के अंदर मार डाला
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी के लालच में एक शख्स ने अपने बड़े भाई, दो भतीजे और दो भतीजियों की हत्या कर दी। अभी हाल में आरोपित ने अपने भतीजे रिशु की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस वे मृतक रिशु के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित लीलू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुए सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए लीलू, सुरेंद्र और राहुल ने प्रॉपर्टी के विवाद में अपनों का ही कत्ल कर दिया और एक के बाद एक कर कुल पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में लीलू ने बताया कि उसके पिता के कुल तीन भाई थे, तीनों की अलग-अलग जमीन थी।

जमीन कब्जाने के लिए साल 2001 में लिखी थी। जमीन कब्जाने के लिए लीलू ने साल 2021 में अपने सबसे बड़े भाई सुधीर की एक लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दिया। उसके कुछ दिन बाद ही लीलू ने सुधीर की छोटी बेटी पायल जो कि केवल 8 साल की थी उसकी जहर देकर हत्या कर दी और बताया कि जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हुई है। उसके करीब तीन साल बाद लीलू ने पायल की बड़ी बहन 16 वर्षीय पारुल की हत्या कर हिंडन नदी में लाश फेंक दी। इस तरह उसने अपने बड़े भाई के परिवार की हत्या कर संपत्ति हड़प ली। लीलू ने ये सबकुछ अपने एकलौते बेटे के लिए किया।
लीलू बड़े भाई के बाद छोटे भाई की संपत्ति हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने छोटे भाई बृजेश त्यागी के बेटे निशु की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी। इसके बाद साल 2021 में 8 अगस्त को बृजेश के दूसरे बेटे रिशु की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने जब बीती 8 अगस्त को रिशु की गुमशुदगी लिखाई तभी से पुलिस के रडार पर आरोपी लीलू था। इस बार भी लीलू ने अपने भतीजे रिशु की हत्या के लिए रिशु को फोन करके गांव से बाहर बुलाया और गाड़ी में बिठा कर किसी बहाने से ले गया। लीलू के अलावा इस बार उसके साथ रिटायर सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, उसका नौकर राहुल विक्रांत और उसका भतीजा बैठे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications