बुजुर्ग पिटाई मामला: MLA नंद किशोर ने राहुल गांधी, स्वरा भास्कर और ओवैसी के खिलाफ दी तहरीर, कहा- लगे रासुका

बुजुर्ग पिटाई मामला: MLA नंद किशोर ने राहुल गांधी, स्वरा भास्कर और ओवैसी के खिलाफ दी तहरीर, कहा- लगे रासुका

गाजियाबाद, जून 17: हाल ही में सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के साथ मारपीट व अभद्रता का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो को लेकर अब गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सांसद राहुल गांधी, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ लोनी बार्डर थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर में लोनी विधायक ने सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश पर तीनों के खिलाफ रासुका के तहत मुकदमा दर्ज़ करने की बात कही है। इतना ही नहीं, विधायक ने तीनों पर इस भ्रामक पोस्ट को शेयर करने का आरोप लगाया है।

loni bjp mla nand kishor gurjar complaint police mp rahul gandhi Asaduddin Owaisi and Swara Bhaskar

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र लोनी में एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटने और मारपीट करने का वीडियो साजिशन वायरल किया गया। यह घटना 5 जून 2021 की है। इस मामले में पुलिस ने जांच की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर भ्रम फैलाने की कोशिश की। इस ट्वीट में घटना को भगवान श्रीराम से जोड़ते हुए उनके भक्तों को दोषी ठहराया गया। जबकि घटना में मुस्लिम युवक भी शामिल थे।

साम्‍प्रदायिक रंग देने की साजिश
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि इस कृत्‍य से स्‍पष्‍ट है कि मामले को हिन्‍दू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश की गई। यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र और किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत हुआ। उन्‍होंने कहा कि इस कृत्‍य के जरिए लोनी सहित प्रदेश और देश में दंगे करवाने और सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश की गई।

ट्विटर समेत सात पर दर्ज की FIR
वहीं, इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने जुबेर अहमद, राना अय्यूब, द वायर, सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, डॉ समा मोहम्मद, सबा नकवी के साथ ट्विटर INC, और ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इन पर IPC की धारा 153,153A, 295A, 505,120B और 34 में केस दर्ज किया गया है। यानी धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि सभी ने गलत सूचना को बिना सत्यापित किए प्रसारित करने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईराज राजा ने बताया कि तथ्यों के आधार पर इन सभी लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी का पलटवार
बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से मारपीट और जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। सीएम योगी ने राहुल गांधी को नसीहत हेते हुए ट्विटर पर लिखा, ''प्रभु श्री राम की पहली सीख है- "सत्य बोलना" जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+