गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर निर्वस्त्र बेहोश पड़ी रही किशोरी, किसी ने नहीं की मदद
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुराने रेलवे स्टेशन पर बुधवार की 14 वर्षीय किशोरी चार घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही। बताया जा रहा है कि किशोरी के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने भी उसे देखा, लेकिन नजरअंदाज कर दिया। बाद में जब एक ऑटो चालक की नजर पड़ी तो उसने मामले की सूचना एनजीओ को दी। हालांकि, एनजीओ की महिला टीम भी सिर्फ किशोरी के शरीर पर कंबल डालकर चली गई।

क्या है पूरा मामला
मामला गाजियाबाद पुराने रेलवे स्टेशन के पास का है। एक किशोरी निर्वस्त्र बेहोश पड़ी थी। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, यात्री किशोरी को देखने के बाद भी अनदेखा कर निकल रहे थे। इसी बीच एक ऑटो चालक मसूद अली की नजर किशोरी पर पड़ी, उन्होंने सूचना स्टेशन पर बने एक एनजीओ बूथ पर दी। इस बीच एक और यात्री ने एनजीओ को किशोरी के निर्वस्त्र पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद एनजीओ की महिला सदस्य मौके पर पहुंची और उसने किशोरी को कंबल से ढक दिया, लेकिन कोई उसे अस्पताल नहीं ले गया।
आरपीएफ ने कहा- नशे की हालत में थी किशोरी
यात्रियों ने मामले की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन लड़की की हालत देखकर उसकी मदद नहीं की। इस मामले में आरपीएफ के कार्यवाहक थाना प्रभारी कपिल नागर का कहना है कि महिला का बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि किशोरी नशे की हालत में थी।












Click it and Unblock the Notifications