गाजियाबाद गैगरेप केस: फर्जी निकली गैंगरेप की कहानी,संपत्ति हड़पने के लिए किया लगाया आरोप
Ghaziabad's alleged gang-rape case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गैंगरेप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कथित रूप से महिला ने संपत्ति हड़पने की कोशिश के तहत गैंगरेप झूठा आरोप लगाया था, जिसके बाद अब गैंगरेप की फर्जी कहानी बताने की आरोपी महिला को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला को हमारी पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। महिला को कुछ समय पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक प्रेस नोट में कहा कि NCW को पुलिस द्वारा सूचित किया गया था कि रिपोर्ट की गई घटना एक साजिश प्रतीत होती है, जिसकी पुष्टि 3 संदिग्धों- आजाद तहसीन, गौरव शरण और मोहम्मद अफजल के इकबालिया बयानों से होती है।
इस मालले में 3 साथी आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली की महिला ने आरोप गढ़े थे कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया और फिर घायल हालत में बोरे में बंदकर सड़क पर फेंक दिया था।
जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस भेजा था। दूसरी तरफ पुलिस ने दावा किया था कि पीड़िता की तरफ से लगाया गया आरोप झूठा है और उसने संपत्ति हड़पने के लिए रेप की झूठी कहानी गढ़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications