गाजियाबाद लोनी मामला: सपा नेता उम्मेद पहलवान के खिलाफ NSA लगाने की तैयारी
गाजियाबाद, 28 जून: गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई मामले में जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इस मामले में तीनों आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी सपा नेता उम्मेद पहलवान, प्रवेश गुर्जर और कल्लू गुर्जर पर रासुका लगाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ एक अनावश्यक वीडियो बनाया और मामले के तथ्यों की पुष्टि किए बिना उसके फेसबुक पर धार्मिक चर्चा की, जिससे समुदाय में दुश्मनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने और सामाजिक संतुलन बिगाड़ने का प्रयास किया। इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। विशेष अधिनियम ने कानून और व्यवस्था के लिए खतरा पेश किया और हिंदुओं- मुस्लिम समुदाय के बीच विभाजित करने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला ?
गाजियाबाद जिले के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग समद सैफी की पिटाई और जबरन उनकी दाढ़ी काटने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में सियासत शुरू हो गई। घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई, जबकि पुलिस पहले से ही सांप्रदायिक पहलू से इनकार कर रही है।
सभी 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
इस मामले में पुलिस सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार क चुकी है।वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर उम्मेद पहलवान ने ही सबसे पहले अब्दुल समद के मामले को सांप्रदायिक रंग देते हुए फेसबुक लाइव किया था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपसी विवाद में हुई बुजुर्ग की पिटाई को मजहबी रंग देने की कोशिश की गई थी। इसके साथ ही माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई थी। मामले में जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। आरोपी उम्मेद पहलवान, प्रवेश गुर्जर और कल्लू गुर्जर पर रासुका लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications