इधर Facebook लाइव हुआ और उधर पुलिस पहुंची... आर्थिक तंगी में फंसे शख्स की ऐसे बची जान
Ghaziabad suicide News: फेसबुक के अलर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस विजनगर पहुंची और एक युवक की जान बचा ली। शख्स फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश में था। क्योंकि, उसे कारोबार में काफी घाटा हुआ था।

Ghaziabad News: 23 साल का एक शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश में था। लेकिन उसी लाइव की बदौलत यूपी पुलिस उसके घर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली। दरअसल, युवक द्वारा सुसाइड जैसा कदम उठाए जाने की सूचना खुद फेसबुक ने यूपी पुलिस को दी थी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर उसके घर पहुंची और जान बचा ली।
सुसाइड जैसा कदम उठाने वाले शख्स का नाम अभय शुक्ला है और वह मूल रूप से कन्नौज जिले का रहना वाला है। फिलहाल वो गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र में रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 जनवरी की रात अभय ने करीब 9 बजकर 57 मिनट पर फेसबुक पर लाइव करना शुरू किया। इसी लाइव के दौरान उसने बताया कि वो अपनी जान देने वाला है और इसकी पूरी तैयार भी कर चुका है।
जैसे ही अमेरिका के कैलिफोर्निया में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा हेडक्वार्टर में उसका वीडियो दिखाई दिया तो उन्होंने यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट का ईमेल भेजा। इस ईमेल में अभय का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था, जिसने पुलिस ने तुरंत सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की निकली। जिसके बाद सोशल मीडिया सेंटर यह अलर्ट गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को ट्रांसफर कर दिया।
जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस तत्काल लोकेशन पर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली। खास बात यह है कि अलर्ट भेजने से लेकर पुलिस के पहुंचने में महज 13 मिनट का समय लगा। करीब 6 घंटे तक युवक की काउंसिलिंग की गई और अब उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। गाजियाबाद एसपी अंशु जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।
Recommended Video

पुलिस ने व्यक्ति की विस्तृत जानकारी ली जिससे पुलिस मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका। उन्होंने बताया कि व्यक्ति कन्नौज का रहने वाला है और विजयनगर के प्रताप विहार में किराए के मकान में रहता था उसने हाल ही में मोबाइल का कारोबार शुरू किया था, जिसमें उसे काफी घाटा हुआ था। कारोबाद में घाटा होने की वजह से उसने ये कदम उठाया था। बताया कि करीब 6 घंटे उसकी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हो गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications