कामवाली बाई निकली करोड़पति, 100 घरों में कर चुकी है चोरी, दिल्ली में बनाया अपना घर, फ्लाइट से करती थी सफर

गाजियाबाद, 19 अगस्त: दिल्ली से यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जो अब तक 100 से ज्यादा घरों में चोरी कर चुकी है। महिला कामवाली बाई बनकर लोगों के घरों में काम शुरू करती थी, फिर मौके पाते ही चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। बताया जा रहा है कि महिला ने चोरी के पैसों से करोड़ों की संपत्ति भी बना ली है। यही नहीं, ये महिला इतनी हाईटेक है कि चोरी के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाना होता तो फ्लाइट से सफर करती थी।

Recommended Video

    Ghaziabad Police ने किया Maid Gang भंडाफोड़, ऐसे देती थीं वारदात को अंजाम | वनइंडिया हिंदी |*News
    बिहार की रहने वाली है काजल

    बिहार की रहने वाली है काजल

    बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली पूनम शाह उर्फ काजल ने दिल्ली, जोधपुर, कोलकाता और गाजियाबाद समेत विभिन्न शहरों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। काजल को जब भी किसी दूसरे शहर में चोरी करने जाता होता था तो वह फ्लाइट से जाती थी।

    अब तक 100 घरों में कर चुकी है चोरी

    अब तक 100 घरों में कर चुकी है चोरी

    काजल ने अब तक 100 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एनसीआर की बात करें तो काजल यहां अब तक 26 चोरियां कर चुकी है। चोरी के पैसों से दिल्ली में प्लॉट खरीदा और घर तक बनवा लिया। गाजियाबाद पुलिस ने काजल को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

    3 लाख रुपए के जेवर के साथ गिरफ्तार

    3 लाख रुपए के जेवर के साथ गिरफ्तार

    पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में काजल ने गाजियाबाद में विपुल गोयल के घर से कथित तौर पर 10 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी किए थे। इंदिरापुरम के सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को काजल पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे आम्रपाली विलेज सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद हुए।

    दिल्ली के उत्तम नगर में खरीदा प्लॉट, बनाया मकान

    दिल्ली के उत्तम नगर में खरीदा प्लॉट, बनाया मकान

    काजल ने बताया कि उसने अपने साथी बंटी की मदद से चोरी का प्लान बनाया था। चुराए गए जेवरों को आपस में बांट लिया था। चोरी के पैसों से प्लॉट खरीदा, मकान भी बनवा लिया। महिला विपुल के घर हाउस हेल्प की नौकरी करने आई थी। काजल ने स्वीकार किया है कि उसने चोरी के पैसे जुटाकर दिल्ली के उत्तम नगर में एक प्लॉट खरीदा और चोरी के जेवर बेचकर मकान बनवा लिया था। पुलिस का कहना है कि महिला की संपत्ति जब्त की जाएगी और उस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+