गाजियाबाद: मोबाइल स्नैचर को महिला ने गिरते-गिरते पकड़ा, फिर पीट-पीटकर ले गई थाने

गाजियाबाद: मोबाइल स्नैचर को महिला ने गिरते-गिरते पकड़ा, फिर पीट-पीटकर ले गई थाने

गाजियाबाद, 23 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां एक महिला अपने साथ हुई लूट के दौरान घायल हो गई थी। लेकिन घायल होने के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और दो बदमाशों को धरदबोचा। महिला दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस तक ले पहुंची और दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। अब दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Ghaziabad News: woman caught mobile snatcher and hand over him to police

ये पूरा वाक्या गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। आजतक की खबर के मुताबिक, प्रीति नाम की महिला अपने बेटे और देवर के साथ बाइक पर जा रही थी। हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के पास पीछे से आए बाइक सवाल दो बदमाशों ने प्रीति से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने प्रीति को धक्का भी दिया, जिससे वह तीनों बाइक सहित नीचे गिर गए।

सड़क पर गिरने से प्रीति के चेहरे पर चोट आई। चोट लगने के बाद भी प्रीति ने हिम्मत नहीं हारी और गिरते-गिरते एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। जिससे बदमाश भी बाइक सहित नीचे गिर गए। फिर क्या था प्रीति और उसके देवर ने बदमाशों को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने लगे गए। पुलिस अब दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+