Ghaziabad: बीवी मायके गई तो बिजली के खंभे पर चढ़ा गया पति, बोला- 'मेरी शबनम को वापस लाओ'

Ghaziabad News: हैरान कर देने वाले मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स की बीवी अपने मायके चली गई।

बीवी के मायके जाने से पति इतना परेशान हो गया कि बिजली के खंभे पर चल गया। वहां से का चिल्ला-चिल्ला कर लोगों से कहने लगा 'मेरी बीवी को मायके से वापस लाओ।'

husband climbed on the electric pole

इस दौरान लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन अपनी बीवी को मायके से ससुराल वापस लाने की जिद पर अड़ा रहा। यह मामला गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के डासना इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खंभे पर चढ़े इस शख्स का नाम शाहजमां हैं। उसकी पत्नी शबनम पिछले हफ्ते अपने मायके चली गई थी।

बीवी के मायके जाने के बाद शाहजमां उसे वापस लेने गया तो पत्नी ने उसके साथ आने से इनकार कर दिया। तब से ही वह काफी परेशान था। शख्स को अपनी पत्नी की इतनी याद आ रही थी कि उसने लोगों के मदद मांगने की सोची और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वहां से जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि 'मेरी पत्नी, मेरी शबनम को वापस लाओ।'

उसका कहना था कि अगर वह वापस नहीं आई तो नहीं तो मैं यहां से कूद जाऊंगा। खबर के मुताबिक, शाहजमां वह 28 जून को पंचायत दफ्तर के सामने लगे बिजली के खंभे पर जा चढ़ गया। सभी लोग उसे नीचे आने के लिए कहने लगे, लेकिन युवक भी अपनी जिद पर अड़ा था। उसने कहा कि वह तब तक नीचे नहीं आएगा जब तक उसकी पत्नी घर वापस नहीं आती।

लोगों ने सोचा कि कहीं ये शख्स सच में ही ना कूद जाए, इसलिए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी को मायके से वापस लाएंगे। इसके बाद युवक नीचे आने के लिए राजी हो गया।

फिर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और युवक के बिजली के खंभे पर चढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+