नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और कवि कृष्ण मित्र, 91 साल की उम्र में यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और कवि कृष्ण मित्र, 91 साल की उम्र में यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस
Krishna Mitra Pass Away: वरिष्ठ पत्रकार और जनजागरण के कवि कृष्ण मित्र का आज (24 नवंबर) निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण मित्र के निधन की खबर फैलते ही साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि उनके निधन की खबर सुनते ही राजनेता, पत्रकार, साहित्यकार और अन्य लोग उनके घर पहुंचने लगे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार और वीर रस के प्रख्यात कवि कृष्ण मित्र पिछले काफी लंबे समय से बीमार थे। अपनी बीमारी की वजह से वो इन दिनों यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह अचानक से उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। कृष्ण मित्र अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियां को छोड़ गए। उनके पुत्र हिमांशु लव गाजियाबाद के पार्षद हैं।
वरिष्ठ पत्रकार और कवि कृष्ण मित्र आजादी के समय से ही गाजियाबाद जिले में रह रहे थे। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तमाम राजनेता, पत्रकार, साहित्यकार और अन्य लोग उनके घर पर जुटने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसिद्ध कवि कृष्ण मित्र ने लगातार 16 वर्षों तक लाल किले पर काव्यपाठ किया। देश-दुनिया के मंचों पर वे हिंदी की पताका लहरा चुके हैं। कृष्ण मित्र की गाजियाबाद की साहित्यिक गतिविधियों को भी विशेष पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
कृष्ण मित्र गाजियाबाद से प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक प्रयंकर से भी लंबे समय तक जुड़े रहे। वरिष्ठ पत्रकार आलोक यात्री बताते हैं कि कृष्ण मित्र विभाजन के बाद परिवार सहित पाकिस्तान से गाजियाबाद आ गए थे। उनके बड़े भाई मनमोहन वैध का अटल जी से परिचय था। अटल बिहारी वाजपेयी उन दिनों वीर अर्जुन अखबार के संपादक हुआ करते थे।












Click it and Unblock the Notifications