गाजियाबाद: RWA चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने दिखाई दबंगई, मारपीट करते हुए CCTV में कैद हुई घटना
गाजियाबाद: RWA चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने दिखाई दबंगई, मारपीट करते हुए CCTV में कैद हुई घटना
गाजियाबाद, 17 अगस्त: नोएडा से श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद अब गाजियाबाद जिले की एक सोसाइटी से भी मारपीट का एक और वीडिया सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्राइवेट सोसाइटी के अंदर दबंगों द्वारा सोसाइटी के लोगों के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
यह मामला गाजियाबाद की कॉसमॉस गोल्डन हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी का है। यह सोसाइटी विजयनगर थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोसाइटी के ही रहने वाले ओम प्रकाश और उसके साथियों ने सोसाइटी में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान ओम प्रकाश ने अपने लाइसेंसी हथियार का भी इस्तेमाल किया और लोगों से मारपीट करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

21 अगस्त को आरडब्लूए का चुनाव
बता दें कि यह पूरा मामला इलेक्शन ऑफिसर के साथ हुई अभद्रता से शुरू हुआ था। दरअसल, कॉसमॉस गोल्डन हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को लेकर चुनाव प्रचार चल रहा है और 21 अगस्त चुनाव होना है। इस दौरान ओम प्रकाश इलेक्शन ऑफिसर से हाथापाई और धक्का-मुक्का की, तभी सोसाइटी के अन्य लोग इसका विरोध किया था। इस दौरान यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई।

क्या कहा पुलिस ने
सीओ अंशु जैन ने बताया, ''16 अगस्त को थाना विजयनगर क्षेत्र अंतर्गत कॉसमॉस सोसाइटी में आरडब्लूए के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। इस प्रकरण में आकाश भूषण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार होने वाले लोगों के नाम पवन शर्मा, शिवम, तरुण शर्मा और ओमप्रकाश हैं। इस संबंध में अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस टीमें लगी हुई हैं। अभी भी पुलिस द्वारा अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही हैं। पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की बात की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications