Ghaziabad: पटाखों की आवाज के बीच चली गोलियां, बदमाशों ने पूर्व चेयरमैन को बनाया निशाना
Ghaziabad: पटाखों की आवाज के बीच चली गोलियां, बदमाशों ने पूर्व चेयरमैन को बनाया निशाना
दीपावली (Diwali) पर आतिशबाजी के बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) के कवि नगर थाना (Kavi Nagar Police Station) क्षेत्र में पूर्व चेयरमैन फूल कुंवर को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन फूल कुंवर ने बदमाशों पर अपनी लाइसेंसी पिस्ल से फायर किया। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

फूल कुंवर गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व चेयरमैन है और कविनगर थाना क्षेत्र के बम्हेट में रहते हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 24 अक्टूबर की देर रात फूल कुंवर दिवाली पूजन के बाद अपने फॉर्म हाउस में घूम रहे थे। इसी दौरान बाथरूम के पास पहले से छिपे बैठे नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व चेयरमैन फूल कुंवर सिंह पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी जांघ में आरपार हो गई। बदमाशों ने जैसे ही दूसरा फायर करने की कोशिश, लेकिन फूल कुंवर ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्मरक्षा में फायर कर दिया।
इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन फूल कुंवर सिंह ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्व चेयरमैन को तुरंत मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फूल कुंवर के परिजनों ने बताया कि उन्हें सरकारी सुरक्षा के तौर पर एक गनर मिला है। इसके अलावा वे प्राइवेट गनर भी रखते हैं। दिवाली की वजह से उन्होंने सारे गनर घर भेज दिए थे।
एसएचओ कवि नगर अमित कुमार ने बताया कि हमला किन लोगों ने किया या करवाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। फूल कुंवर ने बताया कि दोनों हमलावरों ने अपना सिर व चेहरा गमछा से ढक रखा था, जिस कारण वह शक्ल नहीं देख पाए। शुरुआती जांच में रंजिश को हमले का कारण बताया जा रहा है। एसएचओ का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications