Ghaziabad: प्रेमिका से मिलने आधी रात घर में घुसा परवेज, घरवालों ने पीट-पीटकर मार डाला
ghaziabad crime news: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाजे से सामने आई है। यहां एक युवक गुरुवार की देर रात चोरी छुपे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में दाखिल हो गया।
इस दौरान युवक को प्रेमिका के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था...उन्होंने लोहे की रॉड से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शुरू में लड़की के घरवालों ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। लेकिन, जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ गई और आरोपियों का झूठ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता, भतीजे और किराएदार को गिरफ्तार कर लिया।
ये वारदात गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार कॉलोनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय परवेज लोनी के मुस्तफाबाद का रहने वाला था और वेल्डिंग का काम करता था। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि 29 जून की रात सूचना मिली कि खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदन विहार में एक युवक को चोरी के शक में पीट गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल परवेज को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में बताया गया था कि मृतक युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो हत्या की वजह कुछ और ही निकलकर सामने आई।
दरअसल, परवेज वंदना विहार निवासी लड़की को पहले से जानता था और आधी रात में चोरी छुपे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और पीट-पीटकर मार डाला। परवेज के परिजनों ने इस मामले में संजय और उनके परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने संजय सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में संजय ने बताया कि परवेज उसकी बेटी से मिलने के लिए आधी रात में घ पहुंचा था। इस दौरान उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने में पिता संजय, उसका भतीजा अमन और किराएदार रंजीत शामिल रहे। परवेज के परिजनों से तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों की गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications