Ghaziabad: पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्त में आया गौ तस्कर इरशाद, बोला- 'गाय हमारी माता है'

Ghaziabad: पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्त में आया गौ तस्कर इरशाद, बोला- 'गाय हमारी माता है'

Ghaziabad News: गौ तस्कर इरशाद उर्फ सोनू से गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) की गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली इरशाद के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया इरशाद बोलने लगा 'गाय हमारी माता है', जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ghaziabad News: Cow smuggler Irshad caught by Loni police

सीओ लोनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 27 अक्टूबर की देर शाम लोनी पुलिस द्वारा चिरोड़ी रोड पर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान काले रंग की बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बताया कि आरोपी बाइक सवार तेजी से लिंक रोड पर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे परड़न की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

जिसके जवाब में लोनी पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ लोनी ने बताया कि पूछताछ में पकड़ गए अभियुकत ने अपना नाम इरशाद उर्फ सोनू बताया। इरशाद बागपत जिले का रहने वाला है। बताया कि उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी की गई तो पता चला कि वो लोनी थाने में गो तस्करी में वांछित था।

सीओ लोनी ने बताया कि इरशाद पर 302, गोवंश तस्करी के छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। इसके पास से पुलिस को 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में आया गौ तस्कर इरशाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो पुलिस के सामने गिड़गिड़ते हुए बोल रहा है गाय हमारी माता है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग इसे पुलिस की स्टंटबाजी बता रहे हैं तो कुछ पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+