23 साल की लड़की को चोरी के शक में रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर मारा, चीखें दबाने के लिए बजाए गाने

ghaziabad crime news: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से जुर्म की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल, यहां 23 साल की युवती अपनी बहन के साथ जन्मदिन पार्ट में शामिल होने के लिए उसके ननदोई के घर आई थी।

इस दौरान उसकी बहन की ननद और नंदोई ने गहने चुराने के शक में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। रोने, चीखने-चिल्लाने की आवाजें बाहर न जाएं, इसलिए आरोपी तेज आवाज में डीजे पर गाने बजाते रहे।

ghaziabad-crime-news

बता दें कि आरोपी दंपति ने मृतक की बहन को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जैसे इस बात की खबर पड़ोसियों को चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत ननद-ननदोई समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

ये वारदात गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ विहार निवासी रमेश अंबाला (पंजाब) में कपड़ों की फेरी लगाता है। करीब 15 साल पहले उसकी शादी मुस्लिम युवती हिना के साथ हुई थी। रमेश और हिना के 6 साल के बेटे अभिषेक का 19 जून को जन्मदिन था। जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए सहारपुर से हिना के भाई शाहरुख की पत्नी 30 वर्षीय सानिया अपनी बहन समीना (23) के साथ आई थीं।

जन्मदिन पार्टी देर रात तक चली। पार्टी के बाद सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए। सभी के जाने के बाद हिना को पता चला कि घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने गायब है। हिना और रमेश को मेहमानों पर शक हुआ तो उन्होंने पार्टी में जितने भी मेहमान आए थे, सभी को वापस बुला लिया। इस दौरान सानिया और समीना भी वहां पहुंची। रमेश ने सभी मेहमानों से गहनों के बारे में पूछताछ की। सानिया और समीना पर शक होने पर उन्हें रोक लिया। बाकी सभी रिश्तेदारों को जाने दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी ने कुबूलने पर सानिया की ननद और ननदोई ने उसकी 23 वर्षीय बहन समीना और उसे डंडे और लोहे की रॉड से पीटा। इस दौरान वो समीना को तब तक पीटते रहे, जब तक वो मर नहीं गई। सानिया ने पुलिस को बताया कि शमिना की मौत हो जाने के बाद ही उन्होंने पीटना बंद किया। बताया कि मार-पीट के दौरान जब वह चीखने-चिल्लाने लगी। तो आवाज घर से बाहर न जा सके, इसलिए डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाते रहे। लगातार पिटाई से समीना की मौत हो गई।

समीना की मौत का जब उन्हें ऐहसास हुआ तो वह घर से फरार हो गए। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजता रहा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने समीना का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल सानिया की शिकायत पर पुलिस ने रमेश, उसकी पत्नी हिना, बेटा सन्नी, दोस्त हिमांशु, साढ़ू नौशाद व माजिद, रिश्तेदार ईशान उर्फ जीशान, रूखसार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। संज्ञान में आया है कि समीना की हत्या के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सहारनपुर पहुंचे और गहने खोजे के लिए समीना के घर की तलाशी ली। लेकिन, उन्हें वहां गहने नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+