गाजियाबाद: 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा 10 साल का मासूम, फिर ऐसे बची जान

गाजियाबाद: 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा 10 साल का मासूम, फिर ऐसे बची जान

गाजियाबाद, 02 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में 10 साल का मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया। बता दें, लिफ्ट 10 साल का मासूम अकेला करीब 50 मिनट तक फंसा रहा। हालांकि, परिजनों के काफी हंगामे के बाद बच्चे को निकाला जा सका। तो वहीं, अब परिजनों द्वारा नंदग्राम थाने में बिल्डर, मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के खिलाफ तहरीर दी है।

Ghaziabad News: 10 year old child trapped in lift more than 50 minutes in KW Srishti Society

क्या है पूरा मामला
केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के डी टावर में गौरव शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। गौरव शर्मा पेशे से एक टीचर है। गौरव ने बताया कि 29 तारीख को शाम के वक्त उनका बेटा 12वें फ्लोर पर रहने वाले दोस्त से मिलने जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट 11वें और 12वें फ्लोर के बीच में फंस गई। उसने कॉल किया तो उन्होंने इंटरकॉल यूज करने और अलार्म बटन दबाने को कहा। उसने ऐसा ही किया, लेकिन इंटरकॉल कनेक्ट नहीं हुआ और अलार्म भी नहीं बजा।

50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा मासूम
गौरव शर्मा ने बताया कि उनका बेटा करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। वहीं, बच्चे के लिफ्ट में फंसे होने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वो बाहर निकलने की मशक्कत करता हुआ दिखाई दे रहा है। लिफ्ट में लंबे समय तक फंसे रहने से बच्चे का दम घुटने लगा। बच्चे ने लिफ्ट में ही सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए। करीब 45 मिनट बाद लिफ्ट के पास से किसी के गुजरने और बच्चे की आवाज आने पर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

काफी डरा हुआ बच्चा

इस घटना के बाद से बच्चा काफी डरा हुआ है और लिफ्ट के प्रयोग से बच रहा है। गौरव शर्मा ने बताया कि सोसायटी में करीब डेढ़ माह पहले भी लिफ्ट में बच्चे फंस गए थे तब काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बच्चे के लिफ्ट में फंसने की शिकायत जब मेंटेनेंस वालों से की गई तो समस्या का समाधान निकालने की जगह उल्टी उनसे बदसलूकी की गई। तो वहीं, अब बच्चे के पिता गौरव शर्मा ने नंदग्राम थाने में मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे ने लिफ्ट के गेट को छेड़ा था
वहीं इस मामले में सोसायटी के फैसिलिटी हेड संजय केसरवानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिफ्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। बच्चे ने लिफ्ट के दोनों गेट के बीच में अंगुली लगाई थी। सेंसर के कारण लिफ्ट रुक गई थी। लिफ्ट के सभी इमर्जेंसी सिस्टम ठीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+