VIDEO : स्कूटी से बाइक हो गई टच तो लड़कियों ने लड़के को बीच सड़क पीटा, पुलिस के सामने बरसाए थप्पड़
गाजियाबाद, 12 जुलाई: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सड़क पर लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दो युवतियों और उनके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीट डाला। पुलिस द्वारा बीच-बचाव के बाद भी लड़कियां युवक को पीटती रहीं। बड़ी मुश्किल से मामला शांत करवाया गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बाइक से टच हो गई थी लड़कियों की स्कूटी
मामला गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम इलाके का है। सेक्टर 23 चौराहे पर स्कूटी टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दो लड़कियों ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। लड़कियों ने हेलमेट और ईंट से भी युवक पर हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन लड़कियां पुलिस के सामने भी युवक पर थप्पड़ बरसाती रहीं। दोनों लड़कियों के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। लड़कियां लगातार युवक को पीटती रहीं।

लड़कियों ने उछल-उछलकर युवक को मारे थप्पड़
इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां युवक को पीटते हुए नजर आ रही हैं और युवक बचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। पुलिस के बीच-बचाव करने पर भी बार-बार हाथ छुड़ाकर लड़कियां युवक की पिटाई करती दिखती हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद लड़कियां वहां से भाग जाती हैं।

गाजियाबाद पुलिस ने किया ये ट्वीट
वायरल वीडियो के संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को ट्वीट किया, ''आज शाम थाना मधुबनबापूधाम के Sec-23 क्षेत्र में स्कूटी सवार 2 युवतियों की स्कूटी एक अन्य स्कूटी सवार युवक से आपस में टकराए जाने पर झगड़ा कर रहे थे। स्थानीय लोग बीच-बचाव कर रहे थे, तभी रूटीन गश्त के दौरान क्षेत्र के पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए आए तो युवक/युवतियां वहां से चले गए। किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक थाने पर कोई शिकायत नहीं दी गई है, प्रकरण की जांच की जा रही है।''












Click it and Unblock the Notifications