गाजियाबाद: PPE किट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 झुलसे
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में गुरुवार रात पीपीई किट और मास्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में 14 लोग झुलस गए। तीन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई है। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है।
Recommended Video

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे अचानक पीपीई किट और मास्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 13 लोग झुलस गए हैं। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 40 कर्मचारी अंदर मौजूद थे, जो आग की चपेट में आ गए। जिनमें से 14 को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। आग से फैक्ट्री मालिक कुनाल बहल भी झुलस गए, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि कुछ लोग बगल की फैक्ट्री में कूद कर अपनी जान बचाई। इनमें से पांच झुलसे लोगों को मैक्स और आठ को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर हैं। फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
साइट-4 स्थित ईफर सर्जिमेड फैक्ट्री में सर्जिकल ग्लव्स, मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड, बैंडेज व टेप आदि बनाती है। आग को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियां पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाली करा ली गई हैं। करीब दो घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह बायलर में धमाके के बाद शार्ट सर्किट से लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications