ये मज़ाक हैं जानलेवा! साथी ने युवक के प्राइवेट पार्ट में घुसाया एयर पाईप, और कर दिया कांड
मज़ाक में मोहित ने अपने साथी को जमीन पर लिटा दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पाइप घुसा दिया। इसके बाद उसने पाइप को ऑन कर दिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक हैरान कर देनें वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ मज़ाक-मज़ाक में एक युवक ने अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पाइप डालकर हवा भर दी। इसके बाद उसने पाइप को ऑन कर दिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई और उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हवा के प्रेशर से उसके पेट के कई पार्ट्स डैमेज हो गए हैं।

युवक के लिए जानलेवा बन गया मज़ाक
अक्सर कई बार मज़ाक भी लोगों के लिए जानलेवा बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली से सटे यूपी के गाज़ियाबाद जनपद के विजय पैट्रोल पंप पर। यहां दो युवक कार वाशिंग का काम करते थे। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी लिहाजा दोनों आपस में अक्सर हंसी मजाक भी किया करते थे। घटना के दौरान भी दोनों के बीच पैट्रोल पंप पर मजाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच पिलखुवा निवासी मोहित नाम के युवक ने अपने साथी के साथ ऐसा मज़ाक किया कि उसके लिए जानलेवा बन गया। दरअसल मज़ाक-मज़ाक में मोहित ने अपने साथी को जमीन पर लिटा दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पाइप घुसा दिया। इसके बाद उसने पाइप को ऑन कर दिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई और उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेट में हवा भरने से कई हिस्सें डैमेज
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि प्राइवेट पार्ट में एयर पाइप से हवा भरने पर युवक का पेट फूल गया और उसके पेट के कई पार्ट्स हवा के प्रेशर की वजह से डैमेज हो गए। इतना ही नही इस घटना के बाद से युवक की हालत भी काफी हद तक बिगड़ गई थी। जिसके चलते पहले युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन लगातार उसकी हालत को बिगड़ता देख दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ उसकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई हैं और डॉक्टर भी उसे बचाने में जुटे हैं।
पुलिस तफ्तीश खोलेगी राज, आरोपी की तलाश
उधर परिजनों के मुताबिक उनके बेटे का कुछ दिन पहले मोहित से विवाद हुआ था और इसी के चलते उसके साथ यह कृत्य किया गया है। हालकी पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया हैं। पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना के सही कारणों का पता किया जाएगा और उसी के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications