चलती कार की छत पर डांस कर रहे थे युवक, अब पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर-हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी
चलती कार की छत पर डांस कर रहे थे युवक, अब पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर-हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी
गाजियाबाद, 03 अप्रैल: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चलती हुई सफेद अर्टिगा गाड़ी की छत पर डांस करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर कविनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार का 20 हजार रुपये का चालान काटकर कार को सीज भी कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद सभी पांच युवकों ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर अपनी गलती मानते हुए थाने में ऊठक-बैठक करने लगे। यह मामला लाल कुआं इलाके के पास नेशनल हाईवे-9 का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर पांच युवक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे और चलती कार की छत पर चढ़ दो युवको ने डांस शुरू कर दिया। एक युवक बोनट पर चढ़कर नाचने लगा। तो वहीं, वीडियो में बाहर खड़ा एक युवक हाथ में शराब की बोतल लिए डांस करता दिख रहा है।
इनकी इस हरकत को देख वहां से गुजर रहे एक शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 32 सेकेंड का है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की और सभी पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार का 20 हजार रुपये का चालान काटकर कार को सीज भी कर दिया गया है
कविनगर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि यह घटना एक अप्रैल की है। इस मामले में पांच युवकों को पकड़ा गया है। सभी बम्हैटा गांव के रहने वाले हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, एक युवक का जन्मदिन होने के कारण इनमें से एक अपने फूफा की कार मांगकर लाया था।
शराब पीने के बार कर रहे थे डांस
बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद वह चलती कार की छत पर चढ़कर डांस कर रहे थे। उनकी इस हरकत का वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर पुलिस से इसकी शिकायत की। गाजियाबाद के SP देहात ईरज राजा ने अपने ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में जानकारी दी है कि इस गाड़ी का 20 हजार रुपए का चालान काटा गया है। 12 घंटे बाद पुलिस ने हाईवे पर डांस कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications