Dog Bite Case: घर वालों के डर से बच्चे ने नहीं बताई कुत्ते के काटने की बात, हुआ रेबीज, तोड़ा दम

Dog Bite in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक बच्चे ने घर वालों की डांट के डर से कुत्ता काटने की बात छिपा ली। जिससे वो रेबीज का शिकार हो गया। फिर उसकी हालत बिगड़ती चली गई और सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 14 साल के शाहवाज का परिवार गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के चरण सिंह कॉलोनी में रहता है। कुछ दिनों पहले वो खेलने गया हुआ था। उसी वक्त पड़ोसी के कुत्ते ने उसे काट लिया। घाव ज्यादा बड़ा नहीं था, उसको डर था कि इस बात का पता चलने पर उसके घर वाले नाराज होंगे। ऐसे में उसने ये बात छिपा ली।

Ghaziabad

कुछ दिनों बाद वो अजीब सी हरकतें करने लगा। उसको कई डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन कोई उसका इलाज नहीं कर पाया। बाद में पता चला कि वो रेबीज का शिकार हो गया है। वो तुरंत उसको दिल्ली के कई अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन वहां पर किसी ने उसे भर्ती नहीं किया।

इसके बाद उसके घरवालों को किसी ने बुलंदशहर के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी, जो रेबीज का इलाज करते हैं। आनन-फानन में उसका परिवार उसे वहां लेकर पहुंचा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार शाम को वो उसे बुलंदशहर से गाजियाबाद ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चे के परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिनके कुत्ते ने उनके बच्चे को काटा था। मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त निमिश पाटिल ने बताया कि डेढ़ महीने पहले पड़ोसी के कुत्ते ने बच्चे को काटा था। वो डांट से बहुत डरता था, ऐसे में उसने ये बात छिपा ली। जब वो असामान्य व्यवहार करने लगा, तो उसके मां-बाप परेशान हो गए। 1 सितंबर से उसने खाना-पीना भी बंद कर दिया। काफी पूछने के बाद उसने बताया कि उसे पड़ोसी के कुत्ते ने काटा है। शिकायत दर्ज कर ली गई है, जल्द ही कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

क्या होता है रेबीज?
रेबीज एक तरह का वायरस है, जो इंसानों में कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि के काटने या खरोचने से होता है। इसका टीका उपलब्ध है, लेकिन उसे 72 घंटे के अंदर लगवाना जरूरी है। अगर घायल व्यक्ति ने टीका नहीं लगवाया, तो वो रेबीज का शिकार हो जाएगा। इसके बाद उसका बचन मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+