गाजियाबाद: घर में घुसकर डॉक्टर ने महिला और उसकी बेटी पर किया हमला, गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक डेंटिस्ट को महिला पर चाकू से हमला करने और उसके पेट डॉग को अपने पैर से गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला गाजियाबाद के विजय नगर का है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

dentist arrested for strangling puppy try to kill woman in ghaziabad

क्या है पूरा मामला

मामला ​विजय नगर के सेक्टर 9 का है। डॉक्टर यामीन सिद्दीकी अपना डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। पीड़ित महिला ने बताया वह अपनी बेटी बौर पति के साथ रहती है। बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि पति गाजियाबाद की एक शुगर मिल में इंजीनियर हैं। उसके पास छह महीने का एक पेट डॉग है, जिसका नाम 'गुड्डू' है। छह महीने पहले उसकी बेटी अपने दांतों का इलाज करने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक गई थी। लंबे इलाज के बावजूद उसकी बेटी की दांतों की समस्या सही नहीं हुई, डॉक्टर सिर्फ अपने पैसे बनाता रहा। बीते दिनों वह डॉक्टर के पास गई और उससे पूछताछ की तो वह भड़क गया और बहस करने लगा। शनिवार को डॉक्टर चाकू लिए उसके घर पहुंच गया और हमला कर दिया।

डॉक्टर ने की जान से मारने की कोशिश

महिला ने बताया, ''मेरे पेट 'गुड्डू' ने मुझे बचाना चाहा तो डॉक्टर ने उसे उठाकर फेंक दिया और उसके गले को अपने पैर से दबा दिया। मैंने उससे 'गुड्डू' को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। यही नहीं डॉक्टर ने मुझे और मेरी बेटी को गलत तरीके से छुआ और जान से मारने की कोशिश की।''

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद हमने घर के बाहर से निकल रहे तीन लोगों से मदद की गुहार लगाई, उन्होंने डॉक्टर को पकड़ा। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। विजय नगर एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या की कोशिश और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+