गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, 25वें फ्लोर की बालकनी में खेल रहे जुड़वा भाई नीचे गिरे, मौत

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के विजय नगर इलाके की एक सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर रात की है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Ghaziabad society

जानकारी के मुताबिक घटना रात 1 बजे की बताई जा रही है। विजयनगर थाना इलाके के सिद्धार्थ विहार की सोसायटी में पीड़ित परिवार 25वें फ्लोर पर रहता है। जहां दोनों जुड़वा बच्चे सूर्य नारायण और सत्य नारायण, जिनका उम्र 14 साल थी। वो बालकनी में खेल रहे थे औरक अचानक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस जांच के अनुसार जब हादसा हुआ, उस वक्त घर में उनकी मां और एक कमरे में बहन थी। वहीं बच्चों के पापा किसी काम से मुंबई गए थे।

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों जुड़वा भाई अलग-अलग कमरे में सोने गए थे, लेकिन उसके बाद कैसे ये दर्दनाक हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतक बच्चों की मां से भी पूछताछ की है। एक बार फिर से मां और बहन से पूछताछ की जा सकती है। दोनों बच्चे 9वीं पढ़ते थे। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने अभी कुछ नहीं बताया है।

पुलिस हादसे के कई पहलुओं पर जांच कर रही है, जैसे की जब दोनों भाई अलग-अलग कमरे में चले गए थे तो फिर उसके बाद क्या हुआ। वहीं कैसे वो रेलिंग के पास पहुंचा और हादसे का शिकार बने। इसके अलावा मोबाइल और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+