दूल्हे को लेने घोड़ी पर बारात लेकर निकली एयर होस्टेस दुल्हनिया, बारातियों ने सीटी बजाकर किया जोरदार डांस

दूल्हे को लेने घोड़ी पर बारात लेकर निकली दुल्हन, बारातियों ने सीटी बजाकर किया जोरदार डांस

गया, 15 दिसंबर: आपने आज तक दूल्हे को ही घोड़े पर अपनी दुल्हन लेने जाते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद आपने कभी देखी होगी। जी हां..यह अनोखी शादी बिहार के गया जिले में देखने को मिली है। इस शादी में घोड़े पर दुल्हन और पीछे लड़की वाले। इस बारात को देख लोगों के कदम भी थम से गए। वे एकटक बारात और दुल्हन को निहारने लगे। ऐसा होता भी क्यों न। बारात का जलवा ही कुछ नायाब और अलहदा था।

Recommended Video

    Viral Video: घोड़ी पर सवार होकर Bride पहुंची ससुराल, देखे वीडियो | वनइंडिया हिंदी
    बैंड-बाजे के साथ निकली दुल्हन

    बैंड-बाजे के साथ निकली दुल्हन

    बारात में दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन ही घोड़ी पर सवार होकर पूरे जोश और बैंड-बाजे के साथ निकल पड़ी थी। एयर होस्टेस दुल्हनिया पूरी शानो-शौकत के साथ बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। वहां से घोड़ी पर सवार होकर आगे-आगे चली और पीछे से दूल्हा कार में सवार होकर विवाह मंडप तक पहुंचा। इस दौरान दुल्हन ने सड़क पर जमकर डांस भी किया और लड़कों के अंदाज में सिटी भी बजाई। वहीं, अब इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही, यह बारात इलाके में चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

    समाज को संदेश देने चाहती है दुल्हन अनुष्का गुहा

    समाज को संदेश देने चाहती है दुल्हन अनुष्का गुहा

    बता दें, दुल्हन अनुष्का गुहा इंडगो में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम कर रही है। तो दूल्हा जीत मुखर्जी कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन। गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली अनुष्का गुहा की मानें तो मैं अपने पति को लाने के लिए जा रही हूं। मैंने सोचा सब लड़के जाते हैं, मैं लड़की हूं, मैं क्यों ना जाऊं। मैं अपने पति का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस पर एतराज़ नहीं किया। साथ ही अनुष्कार ने कहा कि वो समाज में य संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं।

    दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस

    दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफा देखा जा सकता है कि घोड़ी पर बैठकर दुल्हन अपनी शादी को खूब इंज्वॉय कर रही है। करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक होटल के पास पहुंची। वहां लड़की पक्ष का लड़का पक्ष की ओर से स्वागत किया गया। आगे बारात विवाह मंडप सिजुआर स्टेट के लिए निकल पड़ी। घोड़ी पर सवार दुल्हन आगे-आगे और लड़का कार पर सवार होकर पीछे चल रहा था। बारात जब सिजुआर स्टेट पहुंची तो लड़की ने घोड़ी से उतर जबरदस्त डांस किया।

    क्या कहा अनुष्का की मां ने

    क्या कहा अनुष्का की मां ने

    शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हुए। शादी में शामिल सभी मेहमानों ने जमकर मस्ती की और वर-वधू को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान दुल्हन मां सुष्मिता बोस का कहना है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। समाज में जितना बेटों का अधिकार है, उतना ही अधिकार बेटियों का भी है. शादी से पहली ही उनकी बेटी ने घोड़ी पर अपनी बारात निकालने की प्लानिंग कर ली थी हमने सिर्फ इसमें अपनी रजामंदी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+