कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति ने दी जान से मारने की धमकी

गुजरात कांग्रेस के प्रमुख नेता भरतसिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा सोलंकी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वह घरेलू हिंसा का भी सामना कर रही हैं।

गांधीनगर, 29 मार्च। गुजरात कांग्रेस के प्रमुख नेता भरतसिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा सोलंकी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वह घरेलू हिंसा का भी सामना कर रही हैं। रेशमा सोलंकी ने कहा, 'मैं अपनी सुरक्षा के लिए कुछ समय के लिए अमेरिका भाग गई क्योंकि मुझे धमकियां मिल रही थीं। जब मैं वापस लौटी तो मैंने दो-तीन बार घर में घुसने की कोशिश की लेकिन मुझे उन्होंने (पति) घर से बाहर निकाल दिया गया।'

Reshma Solanki

पति से मिली जान से मारने की धमकी

रेशमा सोलंकी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें धमकी दे रहे हैं कि यदि मैंने घर में वापस आने की कोशिश की तो वह मुझे मार डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने पति से एक नोटिस मिला है, जिससे मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हुई है। वे हमारे बारे में अफवाह फैला रहे हैं जिसके कारण मेरे माता-पिता और भाई-बहन को सामाजिक तौर पर प्रताड़ित होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या चीन में आ गई कोरोना की चौथी लहर, अब शंघाई शहर में लगाया गया लॉकडाउन

मरते दम तक नहीं दूंंगी तलाक

कोई अन्य विकल्प न होने के कारण, मुझे अदालत का रुख करना पड़ा और पुलिस अधीक्षक आनंद से भी मैंने अपनी सुरक्षा की मांग की। रेशमा ने अपने पति को तलाक देने से इंकार करते हुए कहा कि मैं एक भारतीय नारी हूं और अपनी मौत के बाद ही मैं उन्हें छोड़ूंगी। सोलंकी और उनकी दूसरी पत्नी रेशमा के बीच वैवाहिक कलह तब सार्वजनिक हो गई जब दोनों पक्षों ने समाचार पत्रों में नोटिस जारी कर अपना-अपना पक्ष रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+