पाक से आईं लाखों टिड्डियां किसानों की फसल कैसे कर रही हैं बर्बाद, वीडियो में देखिए
गांधीनगर. गुजरात में बनासकांठा, महेसाणा, साबरकांठा और पाटणं जिल में किसानों में कोहराम मचा हुआ है। यहां सीमावर्ती क्षेत्रों में हजारों हेक्टेयर फसलें टिड्डियों ने चट कर डाली हैं। पाक की ओर आने वाले टिड्डी दल ने इस बार कृषि विभाग की भी नींद उड़ाकर रख दी है। आपदा बचाव एवं राहत बल भी कुछ नहीं कर पा रहा है। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसान टिड्डियों को भगाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कहीं वे ताली बजाकर टिड्डियों को उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कहीं हाथों में बंदूक लेकर टिड्डियों पर गोलियां भी चला रहे हैं।

टिड्डियां फसलों को चट करते हुए आगे बढ़ती जा रहीं
संवाददाता के अनुसार, टिड्डियों का सर्वाधिक प्रकोप बनासकांठा जिले में देखने को मिल रहा है। यहां सुईगांव से महेसाणा, वडाली के बाबसर, महोर, वेडा समेत इडर में करोड़ों टिड्डियां उड़ रही हैं। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाखों टिड्डियों के दल ने यहां दस्तक दी है। अब तक कई तरह की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इन दिनों किसान आलू की फसल को लेकर चिंतित हैं। टिड्डियां फसलों को चट करते हुए आगे बढ़े जा रही हैं।

किसान बोले- सरकार हेलिकॉप्टरों से फसलों पर दवा छिड़के
कई किसानों का कहना है सरकार को तत्काल हेलिकॉप्टर से फसलों पर दवा का छिड़काव करना चाहिए, तभी टिड्डी दल का काबू पाया जा सकता है। वर्ष 1994 में भी टिड्डियों को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर से दवाई छिड़की गई थी। इस बार भी सरकार द्वारा किसानों को जागृत करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर से दवाई के छिड़काव समेत के कदम उठाने के लिए तैयारी की जा रही है।

पाक की तरह से आती हैं टिड्डियां
ये टिड्डियां पाकिस्तान की तरफ से आती हैं। ऐसा माना जाता है कि पाक में ये सऊदी, ईरान और इराक की तरफ से आती हैं। टिड्डी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में है। गुजरात के स्थानीय निवासियों ने बताया कि करोड़ों टिड्डियां बनासकांठा से 150 किमी दूर महेसाणा के सतलासना में भी देखी गई हैं।

टिड्डियां पर कोई असर नहीं पड़ रहा
आने वाले समय में इनके और 100 किलोमीटर दूर गांधीनगर तक पहुंचने की संभावना है। टिड्डियों को भगाने के लिए किसान धुंआ, बर्तन खनकाने के साथ फायरिंग तक कर चुके हैं, लेकिन टिड्डियां पर इन सबसे कोई असर नहीं पड़ रहा।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications