मेनका गांधी पहुंचीं गुजरात, बोलीं- ऐसे ऊंट को पानी में तैरने दे सरकार, वरना खत्म हो जाएंगे

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गुजरात सरकार से कच्छ में एक विशिष्ट ऊंट की प्रजाति को बचाने के लिए उसे पानी में तैराने की मंजूरी देने को कहा है। मेनका ने कहा है कि सरकार को ऐसे ऊंट को बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए, उन्हें तैरने की मंज़ूरी नहीं दी जाती है, इसलिये इनकी प्रजाति नष्ट हो रही है।

लगातार कम हो रहे खारई प्रजाति के ऊंट

लगातार कम हो रहे खारई प्रजाति के ऊंट

बता दें कि, मेनका गांधी एक दिन के दौरे पर गुजरात आईं, इसी दौरान उन्होंने अहमदाबाद में पीपल्स फ़ॉर एनिमल्स हॉस्पिटल की भूमि-पूजा करते वक्त ये मांग की। मेनका ने कहा कि गुजरात में 3 तरह के ऊंट हैं, जिसमें एक प्रकार का ऊंट पानी में तैर सकता है। गुजरात सरकार का एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ऊंट को पानी में तैरने की अनुमति नहीं देता। इसके पीछे इस ऊंट के बारे में गलत धारणा कायम है, गुजरात में इस तरह की उँट की जाति को गलत ठहराया जा रहा है। जबकि, राज्य सरकार के पास केवल 3500 ऐसे ऊंट बचे हैं, जिनकी सुरक्षा के लिये उन्हें पानी में तैरने की अनुमति देनी चाहिये।

2012 में ऐसे ऊंटों की संख्या 4000 थी

2012 में ऐसे ऊंटों की संख्या 4000 थी

विशेषज्ञों के अनुसार, तैरने वाले ऊंट को गुजरात में खारई ऊंट कहा जाता है। गुजरात में खराई का मतलब नमक होता है। जो ऊंट 3 किलोमीटर तक तैर सकते हैं। वे खारे पानी की वनस्पति खाकर जीते हैं। रबारी और जाट के लोंग इस उँट को पालते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ऊंट समुद्र के खारे पानी को पी सकते हैं। 2012 में ऐसे ऊंटों की संख्या 4000 थी। समुद्री वनस्पति मैंग्रोव में कमी के कारण ये ऊंट गायब हो रहे हैं।

यहां किया मेनका गांधी ने भूमि-पूजन

यहां किया मेनका गांधी ने भूमि-पूजन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने महेसाणा हाईवे पर पीपल्स फॉर एनिमल्स हॉस्पिटल का भूमि-पूजन किया। मेनका गांधी ही इसकी चेयरपर्सन हैं। इस हॉस्पिटल को मुंबई में टाटा ग्रुप की साझेदारी में बनाया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे। हालांकि, अभी यहां मेनका गांधी ने आरोप लगाया गया कि जानवरों के इलाज के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसीलिए इस जगह चुनकर एनिमल अस्पताल को बनाया जाएगा। मेनका गांधी ने जामनगर में पिकॉक सेंचुरी बनाने के लिए भी गुजरात सरकार से अनुरोध किया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार भाजपा की ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+