गुजरात: तेज बहाव में डूबने लगी कार, महिला ने साड़ी के जरिए बचाई अपनी और दूसरे की जान

गुजरात। गुजरात में छोटा उदेपुर के गढबोरियाद-काधा लो लेवल पुल पर तेज बहाव के कारण कारें पानी में बहने लगीं। उनमें कई लोग सवार थे। एक कार तो 100 मीटर तक बहती चली गई। जिसमें महिला समेत चार लोग सवार थे। उन लोगों को बहता देख पुल के दूसरे छोर पर खड़े लोग उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। इस बीच तेज बहाव में फंसी महिला ने अपनी साड़ी उतारी और उस ओर फेंकी। साड़ी के जरिए पहले उसे और उसके बाद एक अन्य ​व्यक्ति की जान बचा ली गई।

people rescued in heavy Rainfall in Chhota Udepur

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार जब सामने से कोजवे के पास आकर खड़ी हुई, तो चालक घबरा गया था। पानी के बहाव को देखते हुए उसने कार रिवर्स की, तो वह बहने लगी। बहरहाल कार चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाददाता के अनुसार, नसवाडी इलाके के गढबोरियाद- वाघोड़िया में व्यारा के पास तेज बारिश की वजह से नदी में उफान आया हुआ है। जिसके चलते लो लेवल पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में लोग पानी के तेज बहाव के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे हैं।

बीते रोज जब कार नदी में बहने लगी, तो उसमें सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आस-पास खड़े लोग उधर दौड़े। जिसके बाद कई जानें बच पाईं। हालांकि, ड्र्राईवर का पता नहीं चल पाया।

Recommended Video

    छाता ताने खड़े 6 साल की बच्चे पर चढ़ी रिवर्स में आ रही कार, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में बोले अमित शाह- जो काम कांग्रेस 70 साल से नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने 70 दिन में कर दिखाया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+