राहुल गांधी को बताया शिव का अवतार तो गुजरात के मंत्री गणपत बोले- उन्हें जहर पिलाकर दिखाएं

Gujarat News, गांधीनगर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का हवाला देते सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में राहुल गांधी को भगवान शिव का अवतार बता दिया गया। जिस पर गुजरात के वनमंत्री गणपत वसावा ने तीखी टिप्पणी की है। गणपत ने कहा है कि गर राहुल गांधी वाकई शिव के अवतार हैं तो उन्हें जहर पिलाकर दिखाएं।''

If Congress thinks Rahul is Shivas Avatar, they should give him poison: BJP minister ganpat vasava

बकौल गणपत, 'यदि जहर पीने के बाद भी राहुल जिंदा रहते हैं तो मान लेंगे राहुल शिवभक्त हैं।'
वहीं, गणपत के अलावा एक और नेता के भी ऐसा कहने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री कमल पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमल पटेल ​कहते दिख रहे हैं कि राहुल जहर पीकर दिखाएं। बता दें कि कमल पटेल भाजपा से मध्य प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। अब गुजरात में गणपत वसावा द्वारा भी राहुल गांधी पर तंज कसता ऐसा ही बयान दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

If Congress thinks Rahul is Shivas Avatar, they should give him poison: BJP minister ganpat vasava

वैसे राहुल गांधी को शिव का अवतार कहा किसने? इसका अभी कोई ठोस सुबूत सामने नहीं आया है। हालांकि, यह पता चला है कि ऐसी पोस्ट एक फेसबुक पेज 'Achhe Din' ने शेयर की है। जिसको अभी तक 5,700 से भी ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इस पेज को फेसबुक पर 15 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कुछ और फेसबुक पेज भी इस पोस्ट को साझा कर रहे हैं।

If Congress thinks Rahul is Shivas Avatar, they should give him poison: BJP minister ganpat vasava

इस पोस्ट के जरिए दावा किया गया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी को भगवान शिव का अवतार कहा है। पोस्ट में लिखा है कमलनाथ ने कहा 'राहुल गांधी' भगवान शिव का अवतार हैं। अब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग राहुल गांधी को अभद्र शब्द भी कह रहे हैं।

If Congress thinks Rahul is Shivas Avatar, they should give him poison: BJP minister ganpat vasava

पढ़ें: गुजरात की धरती पर किसका दबदबा कब-कब रहा, 2014 में कांग्रेस-भाजपा को कितनी सीटें मिलीं, जान लीजिए

इधर, वसावा के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री चुनाव के समय इतने नीचे गिर जाते हैं कि उनके मुंह से राहुल गांधी के लिये गालियां ही निकलती हैं। भाजपा गुजरात में कुछ सीटें गवां सकती है, इसलिये उनके मंत्री बौखला गए हैं।'

पढ़ें: शाह की गांधीनगर सीट से दावेदारी पर रेशमा बोलीं- ऐसे नेता सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ते हैं, हिम्मत हो तो किसी गांव से चुनाव लड़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+