Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IB की रिपोर्ट से भाजपा को झटका, गुजरात में कांग्रेस को 9 सीटों पर दिखाई बढ़त

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में भाजपा को आईबी की एक रिपोर्ट से झटका लगा है। दरअसल इस इंटेजीलेंस एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस का सूबे में आठ से नौ सीटों पर भाजपा के मुकाबले ज्यादा असर है। इसके साथ रिपोर्ट में कहा गया है कि, विधानसभा की जिन चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उसमें भाजपा को दो से ज्यादा सीट मिलने वाली नहीं है।

IB Report on gujarat lok sabha elections 2019, hint to congress Vs BJP

यह रिपोर्ट दर्शाती है कि भाजपा में आंतरिक गुटबाजी के कारण ध्रांगध्रा औऱ उंझा विधानसभा सीट में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। आईबी ने सर्वेक्षण किया है कि लोकसभा सीटों में से सौराष्ट्र की चार, उत्तर गुजरात की दो औऱ मध्य-दक्षिण में दो सीटों पर भाजपा की कांग्रेस से जोरदार टक्कर होनी है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा की चुनावी रैलियां अच्छी होने के बावजूद मतदाताओं में शासन के प्रति गुस्सा है। उंझा में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में जुडने वालीं आशा पटेल के सामने भाजपा के ही एक ग्रुप ने मोर्चा खोल दिया है। ये ग्रुप पाटीदारों का है और भाजपा से नाराज है। भाजपा के पूर्व विधायक नारन लल्लु पटेल और उनके समर्थक आशा पटेल को हराने के मूड में है।

IB Report on gujarat lok sabha elections 2019, hint to congress Vs BJP

इधर, ध्रांगध्रा में सिंचाई योजना में घोटाले के आरोपी पुरूषोत्तम सांवरिया को भाजपा ने टिकट दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता इस सीट में बहुत कम ही बचे हैं, वे भाजपा के उम्मीदवार को हराने के मूड में हैं। सांवरिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की थी, उन्हें टिकट भी मिला। सत्ताधारी दल की यही स्थिति मानावदर उपचुनाव में बताई जा रही है।

IB Report on gujarat lok sabha elections 2019, hint to congress Vs BJP

मानावदर में कैबिनेट मंत्री जवाहर चावडा को भाजपा के कार्यकर्ता स्वीकारने को तैयार नहीं है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है। जामनगर ग्राम्य में कांग्रेस के उम्मीदवार के सामने भाजपा का उम्मीदवार मजबूत है। ये सीट पर दोनों पार्टी के बीच मुकाबला है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+