कांग्रेस बोली- गुजरात में कई BJP सांसदों ने बैंच खरीद में किया घोटाला, यहां समझें पूरा मामला
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में कई सांसदों पर अपने कार्यकाल के दौरान बेंच घोटाला किए जाने के आरोप लगे हैं। यह घोटाला उस स्कीम के तहत हुआ बताया जा रहा है, जिसके अनुसार सांसद अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में सिटीजंस के बैठने के लिए सड़क किनारे बैंच लगवाईं। साथ ही अनुदान से शौचालय भी बनवाए। मगर, दावा किया गया है कि कुछ सांसदों ने बैंचों की खरीद में कमीशन लिया। अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने आरोप लगाए हैं कि हमारे क्षेत्र के सांसद ने लाखों रुपये की बैंचें खरीदीं, जिसमें घपला किया गया है।

कांग्रेसी नेता के आरोप हैं कि गुजरात में विधायक जब अनुदान से बैंच खरीद करता है तो मूल्य 1750 रुपये होता है, लेकिन कई सांसदो ने 3500 रुपये का भुगतान एजेंसी को किया। सांसदों की यह खरीद विधायक की खरीदी के सामने दोगनी कीमत की हुई, जो कि घोटाला इंगित करती है। वहीं, आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत की सांसद दर्शना जरदोश ने 2017-18 में जो बेंच खरीदे वह 1.70 करोड़ रुपए के थे। इनकी संख्या 4200 थी। इतनी राशि तो बहुत ज्यादा है।

वहीं, MPLADS के मार्गदर्शन में किसी भी चल वस्तुओं के लिए धन का उपयोग नहीं किया जा सकता है। यहां तक कि MPLADS फंड का उपयोग कुछ ऐसे सामानों में किया जा सकता है जिन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, बैंच उस दायरे में नहीं आतीं, मगर कई सांसदों ने ऐसा करके विवाद पैदा कर दिया। एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि सूरत में लगी कुल बैंचों में से करीब 77 प्रतिशत बैंच तो गायब हो गई हैं। उन्हें कोई उठा ही ले गया है। जिसे लेकर सुरत के 9 पुलिस स्टेशन में मामले भी दर्ज किए गए। हालांकि, पुलिस ढूंढने में असफल रही।
इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि कोई खास एजेंसी को आॅर्डर मिलने की वजह से खरीद में ज्यादा पेमेंट किया गया। वहीं, भाजपा सांसद कहते हैं कि, बैंचों की खरीद वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए की गई है और अनुबंध सक्षम कंपनियों को दिए गए हैं। इसमें घोटाले की गुंजाइश नहीं है।'
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications