गुजरात: चीफ सेक्रेटरी मुकीम का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया, इसी माह 31 तारीख को रिटायर होने वाले थे
गांधीनगर। गुजरात के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) अनिल मुकीम का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।मुकीन इसी माह 31 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मगर, अब वह अगले वर्ष फरवरी महीने तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि, अनिल मुकीम 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

क्या क्या रह चुके हैं मुकीम?
अनिल मुकीम को पिछले साल दिसम्बर महीने में राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि, कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए उन्हें एक्टेंशन दिया गया है। मुकीम अहमदाबाद में जन्मे और वहीं पले-बढ़े। यहां मुख्य सचिव के पद पर आरूढ़ होने से पहले तक वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में थे। इतना ही नहीं, वह राज्य सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के साथ-साथ वित्त विभाग व राजस्व विभाग में भी अहम पद संभाल चुके हैं।

ये अतिरिक्त मुख्य सचिव बने
राज्य सरकार द्वारा कुछ दिनों पहले ही 1990 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई थी। ये सभी आईएएस अधिकारी प्रधान सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) पद पर पदोन्नत किए गए।

और अधिकारियों का तबादला होगा
इनसे पहले 70 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे। बहरहाल, अब कई आईएएस अधिकारियों के तबादले की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications