गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवार घोषित कर चुकी भाजपा, अब 10 सीटों पर फंस गए पेंच
Gujarat News in hindi, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव (general election 2019) के लिए गुजरात में सत्ताधारी भाजपा अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब बची 10 सीटों के उम्मीदवारों के नाम सामने आना बाकी है। मगर, ये उम्मीदवार कब घोषित होंगे, इस पर पेंच फंसता दिख रहा है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां अंतरर्विरोध झेलना पड़ेगा। वहीं, कुछ नेताओं के बगावत के सुर उठने लगे हैं। जामनगर और सुरेंद्रनगर सीट के अन्य दावेदार भारी नाराज बताए जा रहे हैं।

10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी, आलाकमान तय नहीं कर पा रही नाम
उत्तर गुजरात में कई सीटें हैं, जहां आपसी टकराव की आशंका है। ऐसे में पार्टी की आलाकमान पाटण, बनासकांठा और मेहसाणा सीट को लेकर संशय में है। शिकायतों को देखते हुए पार्टी 3 सीटों के सांसदों को बदलना चाहती है। बहरहाल पाटन और बनासकांठा में सरकार के मंत्रियों का नाम आगे है। किंतु अभी ये उम्मीदवार तय नहीं हो पा रहे हैं।
जानिए, सीटें और उन पर कौन जता रहे हैं दावेदारी
* बनासकांठा सीट पर परबत पटेल और शंकर चौधरी चुनाव लड़ना चाहते हैं।
* पाटण से पार्टी भरत सिंह डाभी या दिलीप ठाकोर में से किसी एक को चुनेगी।
* मेहसाणा में जीवाभाई पटेल, ऋत्विज पटेल और रजनी पटेल के बीच टिकट का टकराव है।
* अहमदाबाद पूर्व की सीट पर सीके पटेल और पूर्व मेयर असित वोहरा पर पेंच फंसा हुआ है।
* सांसद विठ्ठल रादडिया परिवार के एक व्यक्ति को पोरबंदर सीट से टिकट मिलने की संभावना है।

* राजेश चुडासमा का टिकट जूनागढ़ से काटा जा सकता है। यहां जीपी कठी या भगवानजी करगथिया की संभावना है।
* आणंद सीट से सांसद दिलीप पटेल, राम सिंह परमार और दीपक साथी चर्चा में हैं।
* सांसद प्रभात सिंह चौहान, सीके राउलजी और तुषार महाराउलजी पंचमहल सीट के दावेदार हैं।
* छोटा उदेपुर सीट पर रामसिह राठवा और जसु राठवा के नाम की चर्चा है।
* सूरत सीट से दर्शना जरदोष और महेश सवानी का नाम चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications