प्रेमिका की हत्या कर मासूम बच्चे को पिता गुजरात में गौशाला के बाहर लावारिस छोड़कर भागा था, गिरफ्तार
गांधीनगर। गुजरात में गांधीनगर के पेठापुर के पास गोशाला में शुक्रवार को एक पिता अपने डेढ़ साल के बेटे को लावारिस छोड़कर भाग गया। गोशाला के गेट पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बीते शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने खोज-बीन शुरू की। वहीं, इस मामले की जानकारी गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी को मिली, तो उन्होंने भी तुरंत बच्चे के माता-पिता का पता लगाने को कहा। तब गांधीनगर के SP मयूर चावड़ा ने करीब 100 पुलिसकर्मियों को इस काम में लगाया। पुलिस ने गोशाला के आस-पास व शहरभर के 65 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पता चला कि, गोशाला के पास एक कार आई थी। नंबर ट्रेस करने पर कार सचिन दीक्षित के नाम पर निकली। तब पुलस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी पिता को राजस्थान के कोटा से पकड़ा। उसके बाद उसे गांधीनगर लाया गया।

गुजरात का मामला
इसी मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सचिन दीक्षित नामक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके बाद वह किसी तरह बच्चे से भी छुटकारा पाना चाहता था। इसी के चलते वह शुक्रवार की रात उसे गोशाला में छोड़कर फरार हो गया था। उस बच्चे का नाम शिवांश है।

पत्नी की हत्या कर दी
पूछताछ में सचिन ने बताया कि, वह वडोदरा की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी करता है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 5 साल का बेटा है। वहीं, उसकी पत्नी अनुराधा GIDC में अपनी कंपनी चलाती है। जब पुलिस ने अनुराधा से पूछताछ की तो वो बोली कि, मैं इस बच्चे की मां नहीं हूं। अनुराधा ने उस बच्चे को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने फिर आरोपी सचिन से सख्ती से पूछताछ की।

ऐसे की वारदात
पुलिस के समक्ष सचिन ने कुबूला कि, उसका एक युवती से लव-अफेयर था और यह बच्चा उसी से हुआ। उस युवती (प्रेमिका) ने जब सचिन से साथ रहने की जिद की तो सचिन ने उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और लाश सूटकेस में डालकर कहीं फेंक दी। सचिन के मुताबिक, उक्त बच्चे की मां का नाम हिना था। वही डेढ़ वर्षीय बच्चे शिवांश की मां थी। शिवांश के साथ हिना अहमदाबाद में किराए के फ्लैट में रहती थी। वहीं, सचिन महीने में आधे दिन हिना के साथ तो आधे दिन अपनी पत्नी व परिवार के साथ गुजारता था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications