सड़क पर घायल महिला को देख CM रूपाणी ने रुकवाया काफिला, पहुंचाया अस्पताल

Gandhinagar News, गांधीनगर। गुजरात के सीएम रूपाणी (Vijay Rupani) ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। बता दें कि सीएम रूपाणी गांधीनगर से अहमदाबाद जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला का ऐक्सिडेंट हो गया है। उन्होंने अपना काफिला रुकाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को महिला के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

CM Roopani helped injured woman in road accident

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला मंगलवार का है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी काफिले के साथ अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर में सरगासण गांव के पास स्कूटर पर जा रही महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। दुर्घटना के चलते भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसे देख मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने तुरंत ही अधिकारियों को घायल महिला को उपचार के लिए अपनी कार से गांधीनगर सिविल अस्पताल ले जाने का आदेश दिया।

इससे पहले किया था ऐसा
बता दें कि रूपाणी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले 27 दिसंबर को भी उन्होंने ऐसा किया था। तब रास्ते में हुए ऐक्सिडेंट को देखकर उन्होंने अपना काम टाल दिया था। उस वक्त उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर घायल की मदद की थी। घायल को हॉस्पिटल भिजवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+