गुजरात: 30 मार्च को 30 KM लंबा रोड शो कर लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोकेंगे अमित शाह
Gujarat News, गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे। वह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसलिए यहां वह इन दोनों शहरों के बीच 30 किमी लंबा रोड शो करके पार्टी का प्रचार करेंगे। शनिवार को वे अपना नामांकन पत्र भरने के लिए कलक्टर कार्यालय जाएंगे, जहां फॉर्म के साथ अपनी संपत्ति के सभी विवरणों के साथ एक हल्फनामा प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा वे समर्थकों के साथ थलतेज के आवास से बड़ा रोड शो करेंगे।

प्रदेश भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अमित शाह अपने काफिले के साथ कार में होंगे। वह गांधीनगर कलेक्टर ऑफिस जाने वाले हैं। हालांकि, अमित शाह के लिये खुली जीप की योजना भी बन रही है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह को गांधीनगर सीट के लिए नामित किया गया था। नामांकन दाखिल करने के बाद, अमित शाह रविवार को गुजरात में रहेंगे। इस बीच, वह मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा और प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी सहित शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
माना जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी बार बार गुजरात आ नहीं सकते हैं, लेकिन अमित शाह गुजरात की 26 सीटों के लिये चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा गुजरात इकाई द्वारा अमित शाह के रोड शो की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। ये रोड शो अहमदाबाद से गांधीमगर तक 30 किसोमीटर की दूरी तय करेगा।
पढ़ें: मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन कह दे रहा हूं केंद्र में एनडीए सरकार नहीं आएगी: शंकरसिंह वाघेला












Click it and Unblock the Notifications