अमित शाह और पूनम मैडम के सामने सबसे ज्यादा उम्मीदवार, 23 अप्रैल को 26 सीटों के लिए होगा मतदान
गांधीनगर। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से दूसरे नंबर पर 34 उम्मीदवार गांधीनगर और जामनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के अमित शाह और पूनम मैडम इन दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की सुरेंद्रनगर सीट पर सबसे ज्यादा 43 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। गुजरात में 4 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र का अंतिम दिन था। 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, राज्य की 26 सीटों के लिए 452 उम्मीदवार खड़े हैं।

सुरेंद्रनगर में 43 उम्मीदवार मैंदान में
गुजरात राज्य की 26 लोकसभा सीटों में कुल 572 उम्मीदवार ने पत्र भरे थे। चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए विभिन्न नियमों की जांच के बाद, 120 नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये हैं। सबसे अधिक 48 उम्मीदवार सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्र में भरे गए थे, जिसमें से 5 फॉर्म खारिज कर देने के बाद अब 43 उम्मीदवार मैदान में है। राज्य में सबसे कम 11 नामांकन दाहोद और वलसाड सीटों पर भरे गए, जिसमें क्रमशः 3 और 2 नामांकन खारिज कर दिया गया है। दाहोद की सीट पर अब 8 और वलसाड की सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गांधीनगर में 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
दाहोद के अलावा छोटा उदयपुर सीट पर केवल 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुरेंद्रनगर के बाद जामनगर में सबसे अधिक 46 उम्मीदवार थे, जिसमें से 12 नामांकन पत्रों को अस्वीकार करने के बाद 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जामनगर के बाद, सबसे ज्यादा 45 नामांकन पत्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मतक्षेत्र गांधीनगर सीट से भरे गये थे। गांधीनगर में 11 उम्मीदवार रद्द होने के बाद अब 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गांधीनगर उत्तर के कांग्रेस विधायक सीजे चावड़ा अमित शाह के सामने चुनाव लड़ रहे है।

23 अप्रैल को लोकसभा की 26 सीटों के लिए होगा मतदान
राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ राज्य विधानसभा की चार खाली सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे। उंजा, ध्रांगध्रा, जामनगर (ग्रामीण) और मनावदर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन चार सीटों पर कुल 83 उम्मीदवार खड़े थे, जिनमें से 15 नामांकन चुनाव आयोग की जांच में खारिज कर देने के बाद अब 68 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात में 23 अप्रैल को लोकसभा की 26 और विधानसभा की चार सीटों के लिये मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications