राष्ट्रपति प्रणब मुखर्ज़ी ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड से खिलाड़ियों को किया सम्मानित
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस मौके पर खिलाड़ियों को खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा खिलाड़ियों के कोचों को दोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, शूटर जीतू राय, जिमानिस्ट खिलाड़ी दीपा करमाकर और रेसलर साक्षी मलिक को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया।
वहीं दीपा करमाकर के कोच बिश्वेवर नंदी और विराट कोहली, इंशात शर्मा के कोच राजकुमार शर्मा को दोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वालों में एथलीट ललिता शिवाजी बाबर को सम्मानित किया गया। साथ ही फुटबॉलर सुब्रता पॉल और हॉकी खिलाड़ी रघुनाथ वी आर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
रियो ओलंपिक के दौरान चोट लगने से बाहर हुई रेसलर विनेश फोगट व्हील चेयर पर बैठकर आई, उन्हें भी राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications