IND vs SA: भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार बना ये खिलाड़ी, हो सकती है प्लेइंग इलेवन से छुट्टी
India vs South Africa 2nd Test: पिछले कुछ सालों से टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। यही वजह है कि साल 2021 और 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। यह बात अलग है कि दोनों ही बार भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। साल 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। जबकि साल 2023 में पेट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम का सपना तोड़ दिया था।
जीत के साथ नए साल की शुरुआत: भारतीय टीम नए साल का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। नए साल में भारत को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी से खेलना है। 3 जनवरी से केपटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत के लिए दूसरा टेस्ट मुकाबला करो या मरो का बन गया है। भारत को अगर इस सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना है तो उसे इस टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा।

रिकॉर्ड में करना होगा सुधार: केपटाउन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। यहां पर भारतीय टीम ने आज तक किसी भी टेस्ट मैच को जीतने में कामयाबी हासिल नहीं की है। भारतीय टीम ने केपटाउन में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गए थे। भारत के पास केपटाउन में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
हो सकते हैं बड़े बदलाव: सेंचुरियन टेस्ट में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले मुकाबले में बेहद साधारण नजर आए। उन्होंने सबसे अधिक रन भी लुटाने का काम किया। जिसके बाद से ही प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
हार की बड़ी वजह: पहले टेस्ट मैच में सबसे बड़ी हार की वजह प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की साधारण गेंदबाजी मानी जा रही है। यह दोनों ही गेंदबाज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अपना दबाव बनाने में नाकाम रहे थे। इसके अलावा केपटाउन टेस्ट में भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। रविंद्र जडेजा के वापस आने से भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications