अधीर रंजन के हटने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता नहीं बनेंगे राहुल गांधी: सूत्र
नई दिल्ली, 12 जुलाई: संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा। इस बार कांग्रेस ने मोदी सरकार को कोरोना, किसान आंदोलन, महंगाई समेत कई मुद्दों पर घेरने का प्लान बना लिया है। साथ ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारों से ये खबर आ रही कि सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को हटा सकती है। शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी को ये जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस के सूत्रों ने इस खबर का खंडन किया है।
Recommended Video

सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी को हटाने का मन कांग्रेस हाईकमान ने बना लिया है। उनकी जगह पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले किसी नाराज नेता को ये कुर्सी दी जा सकती है। अभी शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तम कुमार रेड्डी आदि के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने साफ किया कि राहुल गांधी इस पद के दावेदारों की लिस्ट में नहीं हैं। साथ ही 19 जुलाई के पहले इस पर फैसला हो जाएगा।
क्या कह रहे अधीर?
अधीर रंजन को हटाने की खबरें पिछले 15 दिनों से आ रही हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर के दौरे पर गए अधीर से मीडियाकर्मियों ने इस मामले पर सवाल पूछ लिया। जिस पर उन्होंने कहा कि अभी उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। केंद्रीय नेतृत्व अगर उनको हटाने का फैसला करता है, तो वो हट जाएंगे। साथ ही उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पालन करेंगे।
11 अगस्त तक चलेगा सत्र
इस बार संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। जिसमें कुल 18 विधेयकों को लोकसभा और राज्यसभा में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इनमें से नौ विधेयक लोकसभा से पारित हो चुके हैं। उन्हें राज्यसभा से पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया। हालांकि किसान आंदोलन, महंगाई, कोरोना के मुद्दे पर सत्र काफी ज्यादा हंगामेदार रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications