केजरीवाल ने पूछा- 40 मौतों का जिम्मेदार कौन? लोगों ने कहा- मोदी, मोदी,मोदी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी को वापस लेने की मांग की है।
नई दिल्ली। 500 और 1,000 की करेंसी नोट को अवैध घोषित किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आजादपुर की सब्जी मंडी में अपने भाषण के आखिरी में वहां मौजूद लोगों से पूछा कि इन 40 मौतों का जिम्मेदार कौन ? लोगों ने चिल्ला कर कहा- मोदी, मोदी, मोदी।
इतना ही केजरीवाल ने कहा कि जो 40 लोग मरे हैं वो शहीद हैं और उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा था...
बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में यह घोषणा की थी कि 500 और 1,000 की करेंसी लीगल टेंडर नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा था कि उपरोक्त कदम कालाधन और आतंकवाद सरीखे नासूर को खत्म करने के लिए उठाया जा रहा है। पीएम ने कहा था कि उन्हें यह यकीन है कि शुचिता के इस पर्व में लोग उत्साह से भाग लेंगे।
इससे पहले आजादपुर में सभा में केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भूखे रह कर हमने जान की बाजी लगा दी थी। कह कि हमने कालाधन और भ्रष्टाचार केक खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी है।
घोटाले करोगे तो हम लड़ेंगे
नोटबंदी पर केजरीवाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, देशभक्ति की आड़ में घोटाले करोगे तो हम उसके खिलाफ भी जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि 2,000 के नोट आने से रिश्वतखोरी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कालेधन को सफेद करने के लिए 40 फीसदी का कमीशन चल रहा है।
बकौल केजरीवाल नोटबंदी की आड़ में भ्रष्टाचार हो रहा है। केजरीवाल के मुताबिक नोटबंदी से 8 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि माल्या को सरकार ने भगा दिया।
केजरीवाल ने सभा में कुछ रिपोर्ट्स दिखाते हुए कहा कि 40 करोड़ रुपए, 7 लोगों ने मोदी जी को दिए। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट्स वित्त मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने दिए।
केजरीवाल ने कहा कि जनता से 10 लाख करोड़ जुटाकर ये पैसा अरबपतियों को बांट दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में अफसर नए नोट में रिश्वत लेते पकड़े गए।
2.25 लाख करोड़ का नुकसान
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश को अभी तक 2.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश के लोग भूखे हैं और वो खाना नहीं खा पा रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि जेल में भर दो, गोली मार दो। हम लड़ते हैं, डरते नहीं। ममता ने पीएम मोदी से कहा कि पहले विदेश से कालाधन बाहर निकाल कर लाएं।
उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के इस फैसले को तीन दिन में सरकार वापस ले, नहीं तो हमारा प्रदर्शन देश भर में और ज्यादा तेज होगा।












Click it and Unblock the Notifications