VIDEO: पति दूसरी लड़की के साथ आया था डेट पर तभी पहुंच गई पत्नी फिर युवती की होने लगी पिटाई
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दो महिलाओं ने एक युवती की जमकर पिटाई की। महिलाओं ने युवती को चप्पलों और थप्पड़ों से सरेआम पिट दिया। महिला का आरोप था कि ये लड़की उनके शादीशुदा जिंदगी में आग लगा रही है और उनके पति के साथ डेट पर आई हुई थी। इसी को लेकर महिला अपने मायके वालों के साथ पहुची और हंगामा खड़ा हो गया। वहीं महिला का पति भागने में सफल रहा। जबकि युवती की जमकर पिटाई की

Recommended Video
पूरा मामला थाना दक्षिण के जैन मंदिर के पास का है, जहा एक युवती को दो महिलाओं ने जमकर पीटा है। पीटने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति और ये लड़की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसकी भनक महिला को लग गई थी। डेटिंग की बात पता चलने पर महिला ने अपने मायके वालों बुलाकर युवती को और अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया पर आरोपी पति किसी तरह फरार हो गया।
वहीं युवती को पकड़ कर उसकी पिटाई लगा दी गई। जिस लड़की की पिटाई की गई वो अपने आपको दिल्ली का बता रही है और यहां किसी शादी में आई थी। पीड़ित युवती ने बताया कि उसे कैब का इंतजार था पर तभी उसे महिलाओं द्वारा पिट दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications