यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी की हत्या कर दी और साले को फोन कर कहा- बहन की लाश ले जाओ

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। दरअसल मामला थाना शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। जहां एक महिला की हत्या को अंजाम दिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और गोली मारकर महिला की हत्या की गई है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बरामद की लाश

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बरामद की लाश

मृतिका के पिता का आरोप अपने दामाद पर है, जो आगरा में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़ित पिता ने ही पुलिस को अपनी बेटी से बात न होने की जानकारी दी। जब घर जाकर देखा तो महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। उसके छोटे बच्चे भी घर पर नही मिले। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेन्सिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया और जांच में जुट गई है। आरोपी पुलिसकर्मी आगरा से अपने ड्यूटी से फरार है, जिसके खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया है।

अवैध संबंध के चलते हत्या करने का आरोप

अवैध संबंध के चलते हत्या करने का आरोप

वहीं अब फ़िरोज़ाबाद पुलिस भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आगरा में डायल 112 में तैनात सिपाही यतेंद्र व मैनपुरी की रहने वाली सरोज उर्फ पिंकी की शादी साल 2008 में हुई थी। इसके बाद वह आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं। जबकि यतेंद्र आगरा में नौकरी करता था। आरोप है कि उसका मथुरा की किसी युवती से अवैध संबंध था। जिस कारण दोनों में आए दिन विवाद होने लगा।

फोन कर दी हत्या की जानकारी

फोन कर दी हत्या की जानकारी

आवास विकास कॉलोनी के जिस मकान में सरोज रहती थी, वो मकान उसके नाम था। यतेंद्र मकान बेचने का दबाव सरोज पर बना रहा था। 25 अप्रैल की रात यतेंद्र सरोज के भाई को फोन किया और कहा कि, तेरी बहन को मैंने मार दिया है। लाश उठाकर ले जा। इसके बाद मायके वालों ने शिकोहाबाद पुलिस को सूचना दिया और खुद भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा था। आसपास देखने पर ताले की चाभी मिली। जिसे खोला गया तो सरोज की लाश घर में मिली। उसकी तीनों बच्चियां गायब थीं। सरोज के पिता राम प्रकाश ने आरोप लगाए हैं कि यतेंद्र ने गोली मारकर सरोज की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों बेटियों को लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+