फिरोजाबादः लड़की को गांव के युवकों ने जबरन उठाने का किया प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने डाल दिया खौलता तेल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में सरकार व कानून प्रशासन बेटियों की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर ले। लेकिन अपराधी लड़कियों के साथ जुल्म कर रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का है, जहां घर में खाना बना रही युवती को दबंगों ने जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर दबंगों ने चूल्हे पर रखी गर्म तेल की कढ़ाई उसके ऊपर उड़ेल दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर आरोपित मौके से फरार हो गए।

uttar pradesh firozabad goons did misbehaved with girl

पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी दया का है। गांव के छोटेलाल पुत्र मोहनलाल का आरोप है कि शनिवार शाम करीब छह बजे उनकी पुत्री खुशबू घर में खाना बना रही थी। तभी गांव के ही गनोरंजन, अमरदीप पुत्रगण महेश और मोहित घर में घुस आए और उनकी पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके ऊपर चूल्हे पर रखी गर्म तेल की कढ़ाई उड़ेल दी, जिसमें वह काफी झुलस गई।

शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद भीड़ को आता देख आरोपित गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। स्वजन गंभीर रूप से झुलसी युवती को एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस ने साफ तौर पर कहा है झगड़े के दौरान यह हादसा हुआ है। लड़की को उठा कर लेजाने का मामला नही है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही हैष दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+