लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मैनपुरी की ADJ पूनम त्यागी की मौत, ट्रक से टकराई गई थी कार

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में कार सवार मैनपुरी की अपर जिला जज पूनम त्यागी की मौत हो गई। साथ ही कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

lucknow agra expressway accident judge poonam tyagi

Firozabad News: दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुआ है। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी की एडीजी पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एडीजी पूनम त्यागी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल एडीजी और उनके चालक को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एडीजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का इलाज चल रहा है।

यह हादसा मंगलवार सुबह फिरोजाबाद जिले के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडीजी पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपनी कार से मैनपुरी जा रही थी। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। जिस कारण उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को ड्राइवर सचिन चल रहा था।

इस हादसे में एडीजी पूनम त्यागी और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूपीडा कर्मी हादसे स्थल पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद तत्काल प्रभाव से जज पूनम त्यागी और उनके ड्राइवर सचिन को पीजीआई सैंफई भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। 46 वर्षीय पूनम त्यागी मैनपुरी में एडीजी के पद पर कार्यरत हैं और गाजियाबाद जिले की रहने वाली थी। बता दें कि क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है।

Recommended Video

    फिरोजाबाद: अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

    अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैंफई पीजीआई में हो रहा है, जबकि उनके चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+