फिरोजाबाद: 8 साल की मासूम से रेप के बाद की थी हत्या, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 8 साल की मासूम से हैवानियत और हत्या के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने युवक को फांसी की सजा सुनाई है। युवक रिश्ते में बच्ची का चचेरे भाई है। युवक ने करीब दो साल पहले बच्ची से दरिंदगी की थी। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्ची के परिवार ने न्याय मिलने से संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कोई भी आगे ऐसी करतूत करने से डरेगा। विशेष लोक अभियोजन पॉक्सो कोर्ट अजमोद सिंह चौहान के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मृदुल दुबे की कोर्ट में की गई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 11 गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई।

firozabad pocso court awarded death sentence to man who misdeeds cousin

खेत में ले जाकर रेप के बाद की थी मासूम की हत्या

फिरोजबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च 2019 को 8 साल की मासूम के घर पर नामकरण का कार्यक्रम था। घर में खुशी का माहौल था। बच्ची डीजे पर डांस कर रही थी। इसी दौरान चचेरा भाई शिव शंकर उर्फ बंटू उसे 10 रुपए का लालच देकर अपने साथ खेत में ले गया। बंटू ने बच्ची के साथ खेत में हैवानियत की। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर खोज के बाद परिजनों को बच्ची का शव अगले दिन सुबह खेत में पड़ा मिला था।

पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सुनाई फांसी की सजा

बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने शिव शंकर उर्फ बंटू पुत्र अतर सिंह के खिलाफ एसआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद एफआईआर के बाद बंटू को गिरफ्तार कर लिया था। विशेष लोक अभियोजन पॉक्सो कोर्ट अजमोद सिंह चौहान के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मृदुल दुबे की कोर्ट में की गई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 11 गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+