Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिरोजाबाद: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, फोन कर बुलाया था प्रेमिका ने

फिरोजाबाद। खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से है, यहां एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के आरोप में रसूलपुर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग मृतक युवक की प्रेमिका और उसके परिजन हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया था।

Firozabad News: lover beaten to death when he went to meet her

ये वारदात रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में हुई है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, प्रेम नगर निवासी किताब सिंह का बेटा पवन पेंटिंग का कार्य करता था। पवन का शांति नगर निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस की मानें तो 25 फरवरी की रात पवन को उसकी प्रेमिका ने फोन कर घर पर बुलाया था।

गुरुवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। उसको घर में जाते लड़की के परिजनों ने देख लिया। उन लोगों ने युवक को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के बाद पवन अचेत हो गया। इस दौरान उसके बाल भी कटवा दिए गए। उसको काफी प्रताड़ित किया गया। युवक की तबीयत बिगड़ते ही हमलावर घबरा गए।

वही काफी लोग एकत्रित हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना के बाद एसएसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

एसएसपी अजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पवन के भाई आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवती ने फोन करके पवन को अपने घर बुलाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर में प्रेमिका सहित सात लोगों को नामजद और तीन अज्ञात शामिल किए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+